Top News

सावन के मद्देनजर डीएम-एसएसपी ने त्रिलोचन महादेव मंदिर का किया निरीक्षण

जौनपुर, 31 जुलाई। सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने त्रिलोचन महादेव मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा मंदिर परिसर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि सावन माह में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित दर्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News