Top News

मारपीट के मुकदमे में समझौते का दबाव पीड़ित ने DM और SP से लगाई सुरक्षा की गुहार।

*मारपीट के मुकदमे में समझौते का दबाव, पीड़ित ने एसपी और डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार*


*जौनपुर।* मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के इटाये गांव निवासी लक्ष्मीशंकर ने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने आरोप लगाया है कि मारपीट के दर्ज मुकदमे के बाद विपक्षी उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को पुश्तैनी जमीन के सीमांकन को लेकर हुए विवाद में उनके घर में घुसकर उनके एवं उनकी पत्नी गुड़िया के साथ मारपीट की गई थी। इस संबंध में थाना मड़ियाहूं में मु.अ.सं. 0294/2026 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का कहना है कि उनकी पत्नी का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है तथा उनका उपचार जिला महिला अस्पताल में हुआ।
लक्ष्मीशंकर ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद नामजद आरोपित एवं उनके सहयोगी लगातार एफआईआर वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि ऐसा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है और घर के आसपास घूमकर भय का माहौल बनाया जा रहा है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने, धमकी के मामले में विधिसम्मत कार्रवाई करने तथा विवेचना शीघ्र पूरी कर आरोपितों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की मांग की है।
यह समाचार एक पक्ष द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र एवं लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में यदि विपक्षी पक्ष या पुलिस प्रशासन अपना पक्ष या बयान देना चाहता है, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।*

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News