Top News

जौनपुर पुलिस के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने जीता स्वर्ण पदक

जौनपुर, 11 जुलाई। जनपद सोनभद्र में 10 से 12 जुलाई 2026 तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी जोनल बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) प्रतियोगिता में जौनपुर पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
जौनपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आतिश कुमार सिंह ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम गौरवान्वित किया।
श्री सिंह की इस उपलब्धि से न केवल जौनपुर पुलिस, बल्कि समस्त उत्तर प्रदेश पुलिस का सम्मान बढ़ा है। उनकी सफलता पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है तथा यह खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का उदाहरण प्रस्तुत करती है।
इस उपलब्धि पर जौनपुर पुलिस परिवार ने श्री आतिश कुमार सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Astra Veda News
Astra Veda News