Top News

माननीय न्यायमूर्ति नीरज तिवारी को हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने दी भावभीनी विदाई

प्रयागराज। हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आज ऐतिहासिक लाइब्रेरी भवन में माननीय न्यायमूर्ति श्री नीरज तिवारी के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए न्यायमूर्ति तिवारी के न्यायिक योगदान की सराहना की।
वक्ताओं ने कहा कि माननीय न्यायमूर्ति श्री नीरज तिवारी का कार्यकाल इलाहाबाद उच्च न्यायालय के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने न्यायिक दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, संवेदनशीलता एवं उत्कृष्ट विधिक दृष्टिकोण के साथ किया, जिससे न्यायपालिका की गरिमा और जनविश्वास को मजबूती मिली।
अपने उद्बोधन में न्यायमूर्ति तिवारी ने अधिवक्ताओं के साथ अपने अनुभव साझा किए तथा न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उनका संबोधन उपस्थित सभी लोगों के लिए प्रेरणादायी एवं भावुक क्षणों से भरपूर रहा।
समारोह के अंत में हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से न्यायमूर्ति श्री नीरज तिवारी को स्मृति-चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की गई।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News