Top News

लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज का 7 वाॅ स्थापना दिवस समारोह शहर के एक होटल में धूमधाम से मनाया गया!

लायंस क्लब जौनपुर 'क्षितिज' का 7वाँ स्थापना दिवस समारोह शहर के एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। विगत सात वर्षों से सेवा के प्रति संकल्पित कार्य निर्बाध रूप से जारी है। संस्था बृहद सेवा कार्यों के नए आयाम गढ़ रही है और समाज मे अमित छाप छोड़ रही है। कार्यक्रम की शुरुआत लॉयनेस सीमा चक्रवाल द्वारा ध्वज वंदना से हुई उसके उपरांत संस्थाध्यक्ष MJF कौशल त्रिपाठी ने आये हुए सभी अथितियों व संस्था सदस्यों का स्वागत करते हुए स्थापना दिवस की बधाई दी       
इसके बाद संस्थापक अध्यक्ष MJF शशांक सिंह रानू, वर्तमान अध्यक्ष MJF कौशल त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष MJF डॉ दिलीप सिंह, जयकृष्ण साहू, MJF विष्णु सहाय, धर्मेंद्र सेठ, MJF प्रदीप सिंह व निवर्तमान अध्यक्ष MJF अतुल सिंह व अन्य चार्टर सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर संस्थापक सदस्यों को अंगवस्त्रम, माल्यार्पण और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
संस्थापक अध्यक्ष MJF शशांक सिंह 'रानू' ने संस्था की स्थापना से जुड़े संस्मरण साझा किए और संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष व संस्थापक सदस्यों ने भी अपने संस्मरणों को बताया
कोषाध्यक्ष लायन डॉ. चंदन गुप्ता ने गुड पे सदस्यों को गुड पे अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। संस्थाध्यक्ष कौशल त्रिपाठी ने सभी सदस्यों को गिफ्ट व अंगवस्त्रम प्रदान कर समानित किया।
सचिव लायन हफीज शाह ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी व आगामी कार्यक्रमों की घोषणा  करते हुए बताया कि राजमहल में बिज़नेस एक्सपो का आयोजन किया जाएगा, जो जौनपुर का सबसे बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम होगा।
समारोह में उपाध्यक्ष- संजय गुप्ता व दिलीप जायसवाल के साथ सर्वेश जायसवाल, अजीत सोनकर, आशीष चौरसिया, देवानन्द श्रीवास्तव, नीरज कुमार सिंह, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, डॉ. विकाश रस्तोगी,  ई.हसन अब्बास, राजीव गुप्ता, सुनील कन्नौजिया, जगदीश मौर्या गप्पू, विनय बरौतिया, अंजनी प्रजापति, जगन्नाथ मोदनवाल, MJF योगेन्द्र सिंह, संतोष गुप्ता, सुशील विश्वकर्मा, रत्नेश जी वैश्य, देवेश जी वैश्य जी, संजय गुप्ता (निवा बूपा), रामकृपाल जायसवाल, मनीष मौर्या, रत्नेश शर्मा, सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्य और महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
महिला सदस्यों में यवनिका सिंह, डॉ अर्चना सिंह , किरण सेठ, नीतू सिंह, आराधना सिंह, रितु त्रिपाठी, सुषमा सोनकर, मेघना रस्तोगी, नीतू गुप्ता, रेखा सिंह, शिल्की श्रीवास्तव, वंशिका सिंह, सरिता मिगलानी, ज्योति जायसवाल, दीपशिखा चौरसिया, वन्दना गुप्ता, डॉ. आकांक्षा द्विवेदी, रिंकी श्रीवास्तव, निशा कन्नौजिया, शोभा सिंह आदि शामिल रहीं।
कार्यक्रम का सफल संचालन MJF अतुल सिंह ने किया। कार्यक्रम संयोजक लायन शरद टंडन व लॉयनेस साक्षी टंडन ने सभी अतिथियों और सदस्यों के प्रति आभार के साथ शुभकामना व्यक्त किया।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News