Top News

प्रथम सोमवार पर गौरी शंकर धाम की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रशासन सतर्क

जौनपुर: श्रावण माह के प्रथम सोमवार को गौरी शंकर धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना सुजानगंज क्षेत्र स्थित गौरी शंकर धाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल तथा बैरिकेडिंग की व्यवस्था देखी। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पूरी व्यवस्था शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित की जाए।
इस दौरान एडीएम (एफआर/सीआरओ) जौनपुर तथा उपजिलाधिकारी बदलापुर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News