Top News

जौनपुर पुलिस के डॉग स्क्वायड को मिली नई ट्रैकर डॉग 'जोरा'

जौनपुर, 2 अगस्त। जनपद जौनपुर पुलिस की अपराध नियंत्रण एवं विवेचना क्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में डॉग स्क्वायड को नई ट्रैकर डॉग 'जोरा' मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जर्मन शेफर्ड नस्ल की प्रशिक्षित डॉग को पुलिस बल में शामिल किया गया है।
'जोरा' ने बीएसएफ अकादमी, टेकनपुर (ग्वालियर, मध्य प्रदेश) से विशेष ट्रैकिंग प्रशिक्षण प्राप्त किया है। यह घटनास्थल से मिले मानव गंध और अन्य सुरागों के आधार पर अपराधियों तक पहुँचने, लापता व्यक्तियों की तलाश करने तथा हत्या, चोरी, लूट, डकैती समेत अन्य गंभीर मामलों के वैज्ञानिक एवं त्वरित अनावरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
डॉग 'जोरा' के ट्रेनर एवं हैंडलर आरक्षी कुशराम तथा सहायक हैंडलर मुख्य आरक्षी मनोज कुमार यादव होंगे, जो इसके संचालन एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डॉग स्क्वायड में 'जोरा' के शामिल होने से अपराधों के खुलासे में तेजी आएगी और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। पुलिस का मानना है कि आधुनिक संसाधनों से लैस डॉग स्क्वायड भविष्य में अपराधियों की गिरफ्तारी और महत्वपूर्ण मामलों की जांच में अहम भूमिका निभाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News