Top News

फर्जी आयकर बनकर सर्राफा दुकान की चेकिंग करने वाले वांछित अभियुक्त गिरफ्तार! जौनपुर

फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेकिंग करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
जौनपुर, 25 अगस्त 2026। थाना रामपुर पुलिस ने फर्जी आयकर अधिकारी बनकर सर्राफा दुकान की चेकिंग करने के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे संबंधित न्यायालय भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष रामपुर रमेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए जितेन्द्र कुमार सिंह उर्फ जीतू पुत्र स्व. लाल प्रताप सिंह उर्फ लुलई सिंह, निवासी ग्राम निजामुद्दीनपुर, थाना सिकरारा, जनपद जौनपुर को 24 अगस्त 2026 को पुलिस हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त थाना रामपुर में दर्ज मु0अ0सं0-145/2026 से संबंधित है। मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
रमेश कुमार, थानाध्यक्ष थाना रामपुर, जौनपुर
कांस्टेबल सुरेश यादव, थाना रामपुर
कांस्टेबल विशारद चौरसिया, थाना रामपुर
महिला कांस्टेबल मंजीशा निषाद, थाना रामपुर

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News