जौनपुर, 27 अक्टूबर। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन जौनपुर में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों के तहत पुलिस बल ने बलवा ड्रिल का अभ्यास किया। इसमें भीड़ नियंत्रण, बलवा नियंत्रण की विभिन्न प्रक्रियाओं तथा दंगा निरोधक उपकरणों के इस्तेमाल का अभ्यास कराया गया। एएसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता, संयम और आपसी समन्वय के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
इसके बाद अर्दली रूम में पुलिसकर्मियों से जुड़े विभागीय मामलों की समीक्षा की गई। संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एएसपी ग्रामीण ने पुलिस लाइन स्थित विभिन्न कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव, कार्यालयों की कार्यप्रणाली और साफ-सफाई की स्थिति देखी गई।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेख अद्यतन रखने तथा कार्यालयीय कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को अनुशासन बनाए रखने और आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने पर जोर दिया गया।
إرسال تعليق