Top News

दीपावली और धनतेरस को लेकर DIG वैभव कृष्ण ने किया पैदल गस्त। जौनपुर

दीपावली और धनतेरस को लेकर डीआईजी वैभव कृष्ण ने जौनपुर में किया पैदल गश्त, व्यापारियों के साथ की बैठक
जौनपुर, 04 नवंबर। आगामी दीपावली एवं धनतेरस पर्व के मद्देनजर पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की मौजूदगी में जौनपुर के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान डीआईजी ने सद्भावना पुल से अशोक टॉकीज तिराहा, सर्राफा मंडी और चहारसू चौराहा होते हुए कोतवाली तिराहा तक पैदल गश्त की। उन्होंने बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सतर्कता एवं सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। साथ ही व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर त्योहार के दौरान सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली।
इसके बाद थाना कोतवाली परिसर में सर्राफा व्यवसायियों एवं अन्य व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता और उनकी क्रियाशीलता तथा सुरक्षा उपकरणों के समुचित उपयोग पर चर्चा की गई। डीआईजी ने व्यापारियों से संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News