श्लोक फाउंडेशन के निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, 250 से अधिक लोगों का हुआ निःशुल्क उपचार
जौनपुर। दिनांक 01 नवंबर 2026 को श्लोक फाउंडेशन के तत्वावधान में दुर्गा सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर तथा श्री कृष्णा हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के सहयोग से निःशुल्क मेडिकल कैंप, जांच एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस चिकित्सा शिविर में क्षेत्र के 250 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क जांच एवं दवाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विवेक यादव (समाजवादी पार्टी नेता) की उपस्थिति रही। शिविर में डॉ. आलोक कुमार यादव (एम बी बी एस , एम एस ऑर्थो ), डॉ. स्वाति यादव, डॉ. स्वाति उमर, डॉ. रवि सिंह, डॉ. देवेंद्र यादव, डॉ. दीपक विश्वकर्मा एवं डॉ. सतीश यादव सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस पुनीत पहल का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
आयोजकों ने बताया कि समाज सेवा की भावना से आयोजित ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर भविष्य में भी जारी रखने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
250 से अधिक मरीजों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना इस शिविर की बड़ी उपलब्धि रही।
إرسال تعليق