Top News

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायेजा।

*जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा*
 
जौनपुर - जिलाधिकारी  सैमुअल पॉल एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। 

         निरीक्षण के दौरान कारागार की बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, मुलाकाती कक्ष, सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की गहनता से जांच की गई। कारागार में निरुद्ध बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं तथा भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही अभिलेखों, सुरक्षा उपकरणों एवं साफ-सफाई की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों को कारागार की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, नियमित निगरानी करने तथा बंदियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 
 
         इस अवसर पर जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, जेलर अजय कुमार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News