Top News

एतिहासिक भेलहिया मेले मे निशुल्क पेयजल सेवा के साथ आयोजित हुआ पांचवा सम्मान समारोह।

*ऐतिहासिक भेलहिया मेले में  निशुल्क पेयजल सेवा के साथ आयोजित हुआ पांचवां सम्मान समारोह,*

 *समाजसेवा के कार्यों की हुई सराहना, निशुल्क पेयजल से लोगों ने बुझाई प्यास*

करंजाकला। गिरधरपुर और औरही गांव के मध्य प्राचीन परंपरा के अनुसार लगने वाले ऐतिहासिक भेलहिया मेले का सोमवार को समापन हो गया। मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं और लोगों की सुविधा के लिए समाजसेवी विनय कुमार और विशाल विश्वकर्मा की ओर से संयुक्त रूप से निशुल्क पेयजल सेवा की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही पांचवें सम्मान समारोह का आयोजन कर करीब 50 समाजसेवियों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि करंजाकला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन और विशिष्ट अतिथि भाजपा करंजाकला मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह दीपक ने किया। मुख्य अतिथि ने ग्राम प्रधान को जल से भरा गिलास भेंट कर निशुल्क पेयजल सेवा का शुभारंभ किया। इस पहल के माध्यम से मेले में आने वाले लोगों को निशुल्क पेयजल उपलब्ध कराया गया।

पांचवें सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले लगभग 50 लोगों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सुनील यादव मम्मन ने कहा कि समाजसेवा के लिए जरूरी नहीं कि कोई बड़ा कार्य ही किया जाए। छोटे-छोटे सहयोग और प्रयास भी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करते हुए समाज के सामने अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि प्रशांत सिंह दीपक ने निशुल्क पेयजल व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि यह समाजसेवा का सराहनीय उदाहरण है। गिरधरपुर और औराई गांव के बीच लगने वाले ऐतिहासिक भेलहिया मेले से क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा जुड़ी हुई है। यह मेला प्राचीन काल से आयोजित होता आ रहा है। पूर्वजों ने जिस परंपरा और विरासत को आगे बढ़ाया, उसे नई पीढ़ी को भी उसी भावना के साथ संरक्षित रखना चाहिए।

अतिथि के रूप में आए स्वदेश भारत न्यूज़ के मुख्य संपादक स्वदेश कुमार व न्यूज़ भीम इंडिया के संपादक रामचंद्र नागर ने हो रहे पुनीत कार्यों की काफी सराहना करते हुए अपने कहा कि ऐसे ही युवाओं की हमारे समाज को जरूरत है हम सभी मिलकर ऐसे पुनीत कार्यों को आगे बढ़ने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम में साई दिव्यांग केयर के संचालक डॉ. लल्लन विश्वकर्मा, सन्नी विश्वकर्मा सहित क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे। सोशल स्टडी प्वाइंट के निदेशक रामसागर विश्वकर्मा ने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई, जबकि अंकित सेन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मेले में पहुंचे लोगों ने आयोजन का आनंद लेने के साथ सम्मान समारोह में भी सहभागिता की इस अवसर पर ग्राम सभा औराही के प्रधान बीजू राम,  मंडल उपाध्यक्ष करंजाकला अमित कुमार श्रीवास्तव समेत क्षेत्र के सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
Astra Veda News
Astra Veda News